चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Oct, 2019 01:11 PM

uncle molested his minor niece

रिश्ते में भतीजी लगने वाली एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कपूरथला(भूषण): रिश्ते में भतीजी लगने वाली एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार कपूरथला से संबंधित 12वीं कक्षा की छात्रा ने थाना सिटी कपूरथला की पुलिस को बताया कि उसका पिता मेहनत मजदूरी करता है तथा उसके पिता के रिश्ते में उसके चाचा लगने वाले महिंदर कुमार पुत्र भगवान दास निवासी अमृत बाजार कपूरथला जोकि अक्सर उसके घर आता-जाता था, ने करीब एक वर्ष से उसके माता-पिता की गैर-हाजिरी में घर आना शुरू कर दिया तथा घर आते ही उसका चाचा महिंदर कुमार उसकी बहनों को बाजार से खाने वाली चीजें खरीदने के बहाने पैसे देकर भेज देता था और उसके साथ अशलील हरकतें करने के साथ-साथ सैक्स भी करता था। जब वह इसका विरोध करती तो उसका चाचा उसके माता-पिता जिन्होंने उससे कर्जा लिया हुआ था, को जेल भिजवाने की धमकियां देता था। 

इसके साथ उसका चाचा आखिरी बार मई 2019 में उसके घर आया था, जिस दौरान उसने उसके साथ अंतिम बार दुष्कर्म किया था। उसके आरोपी चाचा द्वारा बार-बार सैक्स करने से उसकी तबीयत खराब रहने लगी, जिस पर उसने अपनी माता को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने अपने माता-पिता के साथ थाना सिटी कपूरथला में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना सिटी कपूरथला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर दर्शन सिंह ने पूरे मामले की जांच कर आरोपी महिंदर कुमार पर लगे सभी आरोप सही पाए, जिसके आधार पर उसके खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में जब डी.एस.पी. सब-डिवीजन हरिंदर सिंह गिल से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि आरोपी महिंदर कुमार की तलाश जारी है। जल्दी ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!