विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 02 Aug, 2018 12:56 PM

police arrest rapiest

थाना सुल्तानपुर लोधी ने विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंधी एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह पत्तड़ ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसके 2 बच्चे लड़की व लड़का हैं।...

सुल्तानपुर लोधी (धीर): थाना सुल्तानपुर लोधी ने विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंधी एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह पत्तड़ ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसके 2 बच्चे लड़की व लड़का हैं। उसने कहा कि उसके पति कपड़ा प्रैस का काम करते हैं व उनके साथ एक व्यक्ति रमेश चंद्र उर्फ विक्की पुत्र कशमीरी लाल निवासी क्वार्टर नं.-890 सी. आर.सी.एफ. कभी-कभार प्रैस करने का काम करता था, जिस दौरान उसकी मेरे पति से गहरी दोस्ती हो गई व हमारे दोनों परिवारों का आपस में घर आना-जाना लगा रहता था। 

गत मई महीने विक्की मुझे घर में अकेला पाकर वहां आ गया व कहने लगा की उसे उसके पति ने भेजा है। घर में दाखिल होते ही विक्की ने मुझे पकड़ लिया व नशीली वस्तु सुंघा कर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया व जाते समय धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे कुछ भी बताया तो वह उसकी अश्लील वीडियो को लीक कर उसे बर्बाद कर देगा। इज्जत के कारण उसने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया, तो कुछ दिनों बाद विक्की अपने पिता कशमीरी लाल, माता मंगलेश रानी के साथ उसके घर आया व उसके लड़के जैम्स जो 5 महीने का है, उसको अपने साथ लेकर जाने की मांग करने लगा, तो उसने फिर पूरी बात अपने पति को बताई, जो उनसे बात करने के लिए गया तो विक्की ने मेरे पति को धमकी दी। एस.एच.ओ. पत्तड़ ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर वूमैन सैल की ए.एस.आई. मनजीत कौर ने जांच-पड़ताल की, जो सही होने पर पुलिस उक्त व्यक्ति रमेश चंद उर्फ विक्की के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में धारा 376 के तहत मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!