Edited By Vaneet,Updated: 28 Feb, 2019 03:08 PM
यहां के गुरु नानक नगर नजदीक चूहड़वाल चूंगी निवासी महिला जो भुलत्थ के वार्ड नंबर-13 नडाला रोड में विवाहित है....
कपूरथला: यहां के गुरु नानक नगर नजदीक चूहड़वाल चूंगी निवासी महिला जो भुलत्थ के वार्ड नंबर-13 नडाला रोड में विवाहित है, की माता सुरिंद्र कौर ने दामाद पर बेटी को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि तंग आकर उसकी बेटी ने कोई नशीली वस्तु निगल ली, जिस कारण वह बेहोश हो गई, उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। ड्यूटी डाक्टर के मुताबिक उन्होंने मामले संबंधी सूचना व एम.एल.आर पुलिस को भेज दी है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 30 वर्षीय प्रिया अरोड़ा की माता सुरिंद्र कौर पत्नी लक्खा सिंह सूबेदार निवासी गुरु नानक नगर चूहड़वाल चूंगी कपूरथला ने बताया कि उसकी बेटी ने 10 वर्ष पूर्व भुलत्थ निवासी प्रिंस अरोड़ा से प्रेम विवाह किया था, शादी के बाद उनके एक बेटा हुआ जो अब 7 वर्ष का है।
शादी के कुछ माह बाद ही उसका पति उसे तंग परेशान करने लगा, कई बार समझौता करवाया, परंतु दामाद ने सुधरने का नाम नहीं लिया। रविवार को उसने उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तंग आकर उसकी बेटी ने कोई नशीली वस्तु खा ली। जब वह उनके पास पहुंची तो बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे सोमवार रात उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। ड्यूटी डाक्टर ने पीडिता की दशा स्थिर बताई है तथा कहा है कि उसका इलाज इमरजैंसी वार्ड में भर्ती करके किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।