Edited By Neetu Bala,Updated: 09 Dec, 2023 03:10 PM
आंखों का नि:शुल्क चैकअप कैंप 17 दिसम्बर को स्थानीय मंडी जंजघर सर्कुलर रोड नजदीक जामा मस्जिद कपूरथला में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक लगाया जा रहा है।
कपूरथला: मानव सेवा समिति (रजि.) की विशेष बैठक अध्यक्ष बृजभूषण मोदगिल की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग की कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष हरमिंद्र सिंह अरोड़ा ने बताया कि मानव सेवा समिति की ओर से हर साल की तरह इस साल भी 27वां आंखों का नि:शुल्क चैकअप कैंप 17 दिसम्बर को स्थानीय मंडी जंजघर सर्कुलर रोड नजदीक जामा मस्जिद कपूरथला में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक लगाया जा रहा है।
इस कैंप में डा. निर्भय डोगरा, डोगरा आई अस्पताल वाले अपनी टीम के साथ मरीजों की आंखों का मुआयना करेंगे। प्रधान व समूह सदस्यों ने समिति की ओर से शहरवासियों को कैंप का लाभ उठाने की अपील की गई है। इस दौरान कैंप का पोस्टर भी रिलीज किया गया।
इस मौके पर सचिव भास्कर रेखी, कोषाध्यक्ष विजय भंडारी, हरिंदरजीत सिंह बावा, गोपाल कृष्ण अरोड़ा, विकास खन्ना, प्रणव अरोड़ा, नंदीश मोदगिल, आशीष अरोड़ा आदि मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here