8 दिन बीतने के बाद भी न तो आरोपी गिरफ्तार हुए न ही बच्ची का कोई सुराग मिला

Edited By Anjna,Updated: 22 Apr, 2018 02:28 PM

kapurthala news

गांव सेंचा की 11वीं में पढ़ती नाबालिग लड़की को दिन-दिहाड़े घर से जबरदस्ती उठाकर ले जाने वाले आरोपियों को थाना पुलिस सुल्तानपुर आज 8 दिन बीत जाने के बाद भी न तो गिरफ्तार कर सकी व न ही अगवा हुई लड़की को ढूंढ सकी है।

सुल्तानपुर लोधी (तिलकराज): गांव सेंचा की 11वीं में पढ़ती नाबालिग लड़की को दिन-दिहाड़े घर से जबरदस्ती उठाकर ले जाने वाले आरोपियों को थाना पुलिस सुल्तानपुर आज 8 दिन बीत जाने के बाद भी न तो गिरफ्तार कर सकी व न ही अगवा हुई लड़की को ढूंढ सकी है। जानकारी के अनुसार लड़की की माता जसविन्द्र कौर पत्नी बलवीर सिंह पूर्व सरपंच, लखवीर सिंह पूर्व सरपंच गांव सेंचा व अन्य गण्यमान्य गत दोपहर एस.एस.पी. कपूरथला को मिले व उनको बताया कि जसविन्द्र कौर की 2 लड़कियां व एक लड़का है। बड़ी बेटी की शादी हो गई है व छोटी लड़की सुनीता रानी जोकि नाबालिग है, सरकारी सी.सै. स्कूल डडविंडी में पढ़ती है।

उन्होंने बताया कि लखबीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह, तरलोचन सिंह पुत्र जरनैल सिंह, उनकी माता मनजीत कौर जो उनके साथ रंजिश रखते हैं, ने 14 अप्रैल उसकी छोटी लड़की व लड़का घर में अकेला था, तो वे करीब शाम के 4 बजे घर में हथियारों सहित दाखिल हुए व उसकी लड़की सुनीता को जबरदस्ती उठाकर ले गए। उसने बताया कि मैंने उसी समय थाना सुल्तानपुर में सूचना दी पर आज तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसको शक है कि उसकी लड़की के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है।

एस.एस.पी. साहिब ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की व दोषियों को तलाश के लिए कहा है व थाना पुलिस ने तरलोचन सिंह पुत्र जरनैल सिंह, लखबीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह व मनजीत कौर पत्नी जरनैल सिंह पर केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!