Edited By Updated: 01 Jul, 2016 11:54 AM
दिल्ली से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे युवकों की स्कार्पियो कार फगवाड़ा के गांव चचोकी में वीरवार शाम खड़ी बस से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक लड़का और एक लड़की घायल हो गए।
फगवाड़ा (जालोटा): जालंधर के फगवाड़ा में फ्लाई ओवर पर गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो आगे खड़ी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। एक युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हादस में जख्मी युवती को परिजन देर रात जालंधर के सिविल अस्पताल से निजी अस्पताल ले गए।
स्कॉर्पियो सवार दिल्ली से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। मोनिका ने बताया कि वह दिल्ली में काम करती है। गुरुवार सुबह दिल्ली से अपने साथियों विजय कुमार, गौरव कुमार अर्जुन के साथ श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक फ्लाईओवर पर उनकी जीप आगे खड़ी बस से जा टकराई। इसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ होश नहीं रहा। होश आया तो वह यहां अस्पताल में भर्ती थी। पुलिस के मुताबिक गौरव कुमार और अर्जुन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय कुमार और मोनिका को गंभीर हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। हादसा इतना भयानक था कि स्कार्पियो के परखचे उड़ गए। काफी मशक्कत के बाद कार से लाशों को निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक गाड़ी में शराब की बोतलें भी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मियों की हालत को देखते हुए कुछ देर बाद जालंधर रेफर कर दिया गया, जहां देर रात विजय की मौत हो गई जबकि मोनिका की हालत गंभीर बनी हुई है