Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Mar, 2018 03:00 PM
कपूरथला व आसपास क्षेत्रों में हुई 2 सड़क दुर्घटनाओं में मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु एम्बुलैंस द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में...
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आसपास क्षेत्रों में हुई 2 सड़क दुर्घटनाओं में मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु एम्बुलैंस द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन विक्की पुत्र रमेश कुमार निवासी नडाला ने बताया कि वह डी.जे. का काम करता है।
आज जब वह नूरमहल क्षेत्र से अपना काम खत्म करने के बाद वापस अपने गांव आ रहा था तो गांव काला संघिया के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसी तरह सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में अपना उपचार करवा रहे सुखजीवन सिंह पुत्र नरिन्द्र पाल निवासी गांव रतड़ा, जिला कपूरथला ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर अपने साथी के साथ परीक्षा देने जा रहा था कि गांव बूह के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया एवं वे दोनों गिरकर घायल हो गए। दूसरे लड़के की हालत को गंभीर देखते हुए उसके परिजन उसे उपचार हेतु जालंधर के निजी अस्पताल ले गए। फगवाड़ा में सड़क हादसों में 4 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों जिनकी पहचान बृजेश, नीरज वासी मालेरकोटला, हरताज वासी अमृतसर व एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है, को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस को हादसों की सूचनाएं दे दी गई हैं। पुलिस जांच कर रही है।