Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 03:25 PM
कपूरथला व आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से 108 नंबर एम्बुलैंस द्वारा उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला(मल्होत्रा): कपूरथला व आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से 108 नंबर एम्बुलैंस द्वारा उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन शिन्द्र सिंह वासी गांव सैदोवाल कपूरथला ने बताया कि वह अपनी माता मनजीत कौर व अपने बेटे राजविन्द्र सिंह के साथ मोटरसाइकिल द्वारा शाहकोट से वापस अपने गांव आ रहा था। जब वह गांव शेखूपुर के नजदीक पहुंचा तो सड़क के बीचों-बीच आए एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उसका मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे वे तीनों गिरकर घायल हो गए। इसी तरह सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में अपना उपचार करवा रहे मंगल सिंह वासी गांव मल्लू कादराबाद ने बताया कि वह नई सब्जी मंडी के पास पैदल जा रहा था। पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।