Edited By Updated: 24 Oct, 2016 01:30 AM
दीपावली के मद्देनजर कमिश्नरेट की पुलिस द्वारा आज सिटी रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक सर्च अभियान चलाया...
जालंधर (शौरी): दीपावली के मद्देनजर कमिश्नरेट की पुलिस द्वारा आज सिटी रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक सर्च अभियान चलाया गया और लावारिस बैगों के साथ संदिग्ध लोगों से गहराई से पूछताछ की गई। ए.सी.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों, थाना बारादरी की पुलिस व जी.आर.पी. भारी संख्या में स्टेशन पर मौजूद थी। इस दौरान डॉग स्क्वायड की टीमें भी स्टेशन को खंगाल रही थीं।
ए.सी.पी. मनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेशों के चलते लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा सरप्राइज चैंकिग की जा रही है। पुलिस मुस्तैद होकर ड्यूटी कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी प्रकार की लावारिस चीज को देख लोग पुलिस को सूचित करें और साथ ही संदिग्ध लोगों के बारे में तुरंत पुलिस को बताएं। लोगों के सहयोग से पुलिस शहर को क्राइम-मुक्त करेगी।