साइकिल पर 107वीं बार वैष्णो देवी की यात्रा पर निकला यह शख्स

Edited By Updated: 10 Aug, 2016 01:10 PM

mata vaishno devi

भटिंडा निवासी राजिन्द्र गुप्ता अब 107वीं बार श्री वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले हैं। दरअसल, वह पिछले 27 वर्षों से

जालंधर(धवन): भटिंडा निवासी राजिन्द्र गुप्ता अब 107वीं बार श्री वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले हैं। दरअसल, वह पिछले 27 वर्षों से लगातार साइकिल पर धार्मिक स्थानों की यात्रा करके देश की अमन व शांति की कामना कर रहे हैं।
 
 
राजिन्द्र ने बताया कि वह अब तक 13 बार श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। इस बार भी वह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने इस बार उन्हें सेना के हैलीकॉप्टर से 8 जून को अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन करवाए। उन्होंने बताया कि रोजाना वह साइकिल पर 60-70 किलोमीटर का सफर तय कर लेते हैं। रात को वह धार्मिक स्थलों में ही विश्राम करते हैं। सुबह होते ही अपनी यात्रा पर निकल पड़ते हैं। यह पूछे जाने पर कि रास्ते में भोज उन्हें कौन करवाता है तो उन्होंने कहा कि माता का कोई न कोई भक्त उन्हें रास्ते में भोज करवा देता है। 
 
 
उन्होंने कहा कि वह मां कांगड़ा जी, ज्वाला जी, मां चिन्तपूर्णी, मां नयना देवी, मनसा देवी, हरिद्वार, नीलकंठ, गौमुख, यमुनोत्री, गंगोत्री, चारधाम की यात्रा भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जीवन है वह धार्मिक स्थलों की यात्रा करके उनका आशीर्वाद लेते रहेंगे। वर्ष में 4-5 बार तो वह धार्मिक यात्राओं पर निकल जाते हैं। गुप्ता ने बताया कि उन्होंने विवाह नहीं किया। बचपन से ही उन्हें धार्मिक लगन लगी है। 58 वर्षीय गुप्ता ने बताया कि उनके घर में बड़ा भाई अशोक गुप्ता एडवोकेट है। उनकी माता व पिता का देहांत हो चुका है।उन्होंने बताया कि जब तक उनके शरीर में प्राण हैं, तब तक वह धार्मिक स्थलों की यात्रा साइकिल पर करते रहेंगे। शुरू से ही वह साइकिल पर यात्रा करते आ रहे हैं, इससे वह शारीरिक तौर पर फिट रहते हैं। अब तक वह 5 लाख 13 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!