Watch video- मजदूरी की आड़ में झारखंड से अफीम लाकर बेचने वाला दम्पति गिरफ्तार

Edited By Anjna,Updated: 20 Apr, 2018 02:02 PM

थाना नं. 7 के अंतर्गत आती बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने ट्रैप लगा कर एक ऐसे पति-पत्नी को अटवाल नगर से गिरफ्तार किया है जोकि झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में सप्लाई करते थे। डी.सी.पी. गुरमीत सिंह ने प्रैस कान्फ्रैंस दौरान बताया कि बस स्टैंड चौकी इंचार्ज...

जालंधर (मृदुल): थाना नं. 7 के अंतर्गत आती बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने ट्रैप लगा कर एक ऐसे पति-पत्नी को अटवाल नगर से गिरफ्तार किया है जोकि झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में सप्लाई करते थे। डी.सी.पी. गुरमीत सिंह ने प्रैस कान्फ्रैंस दौरान बताया कि बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सेवा सिंह को इनपुट मिला था कि धोगड़ी निवासी रणजीत बुइया और उसकी पत्नी पिंकी अपने घर से ही अफीम बड़े स्तर पर बेच रहे हैं।

उक्त पति-पत्नी अफीम झारखंड से एक व्यक्ति के मार्फत लाते हैं और यहां देहात व शहर के बस स्टैंड इलाके में विशेषकर ड्राइवरों को बेचते हैं। इस पर बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सेवा सिंह सारा मामला उच्चाधिकारियों के नोटिस में लाए और फिर ए.सी.पी. मॉडल टाऊन समीर वर्मा व एस.एच.ओ. ओंकार सिंह बराड़ की सुपरविजन में सेवा सिंह ने सारा ऑप्रेशन चलाते हुए अटवाल नगर के पास से उक्त पति-पत्नी को पकड़ कर इनकी निशानदेही पर घर से 5 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई जोकि करीब 5.83 लाख की बताई जा रही है।

पूछताछ में रणजीत और पिंकी ने माना कि वे एक साल पहले जालंधर आकर बसे हैं। लोगों को दिखाने के लिए मजदूरी करते थे। मगर वह एक साल में करीब 6 बार झारखंड जाकर अफीम का कन्साइनमैंट लेकर आ चुके हैं। वह झारखंड से 1 किलो अफीम 90,000 रुपए में लाते थे और यहां वह करीब 1.10 लाख रुपए प्रति किलोग्राम बेचते थे। हालांकि वह ज्यादातार अफीम परचून में ही बेचते थे। डी.सी.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!