पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष को चुनने में होगी 2 माह की देरी

Edited By Updated: 29 Sep, 2015 07:32 PM

article

पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष को चुनने में 2 माह की देरी होने के आसार स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

जालंधर (धवन): पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष को चुनने में 2 माह की देरी होने के आसार स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पंजाब भाजपा के संगठनात्मक चुनावों को पहले नवम्बर अंत तक सम्पन्न करने की घोषणा की गई थी। पर तय समय पर चुनाव सम्पन्न होने पर प्रश्रचिन्ह लग गया है। भाजपा नेताओं का मानना है कि राज्य में अभी केवल बूथ कमेटियों के चुनाव शुरू हुए हैं। 
  इन चुनावों को ही सम्पन्न करवाने में पार्टी को लगभग 1 महीने का समय लगेगा।
उसके बाद मंडलों के चुनाव राज्य में शुरू होंगे तथा इसे सम्पन्न करवाने में भी पार्टी को लगभग 1 महीने का समय लग सकता है, इसलिए समूची प्रक्रिया धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। भाजपा पर काबिज मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा का ग्रुप जहां देरी से चुनाव सम्पन्न करवाना चाहता है, वहीं दूसरी तरफ कमल शर्मा का विरोधी गुट शीघ्र चुनाव सम्पन्न करवाना चाहता है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!