Edited By Updated: 24 May, 2016 11:29 AM
थाना दसूहा के गांव नई आबादी गालोवाल में 80 वर्षीय बुजुर्ग ...
दसूहा (झावर): थाना दसूहा के गांव नई आबादी गालोवाल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयाय किया गया। उस समय उक्त महिला अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान वहां आए चरनजीत सिंह उर्फ बब्बू पुत्र सतनाम सिंह ने उसके हाथों को चारपाई से बांध दिए और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो उसका पौत्रा वहां पहुंच गया। उसने अपनी दादी को उसकी चंगुल से छुड़वाया।
इसकी सूचना गांव की पंचायत को दी गई लेकिन यह व्यक्ति व उसके अभिभावक पंचायत के बुलाने पर नहीं आए जबकि समझौते की बात भी चलती रही लेकिन गांव के मोहतबर व्यक्तियों ने ए.एस.आई. वंदना व ए.एस.आई. सतनाम सिंह के पास बयान दर्ज करवाए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जामच शुरू कर दी है।