Edited By Updated: 25 Apr, 2016 01:47 AM
गत 18 अप्रैल को टांडा की चंडीगढ़ कालोनी में रहस्मयी हालत में मौत का शिकार हुई एक विवाहित...
जाजा(टांडा)(रविन्द्र): गत 18 अप्रैल को टांडा की चंडीगढ़ कालोनी में रहस्मयी हालत में मौत का शिकार हुई एक विवाहित महिला कृष्णा कुमारी के पारिवारिक मैंबरों ने उसकी मौत के लए कृष्णा के ससुराल वालों पर आरोप लगाया है।
इस संबंध में मृतका के भाई रोशन लाल पुत्र राम लाल के बयानों पर टांडा पुलिस ने मृतका कृष्णा कुमारी के पति सुभाष कुमार, ससुर गुगन, सास धन्नी देवी तथा देवर मिट्ठू के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि इससे पहले बयानकत्र्ता मृतका के भाई रोशन लाल ने कहा था कि 174 की कार्रवाई करवाते समय वह डिप्रैशन में था और अब वह पूरे होश-हवास के साथ अपने बयान दर्ज करवा रहा है।
उसने कहा कि मृतका का पति सुभाष कुमार शराब और जुए का आदी था और शराब के नशे में वह तथा उसके पारिवारक मैंबर मृतका को पैसों के लिए तंग करते थे। रोशन लाल ने आगे कहा कि उसकी बहन का 18 अप्रैल को उसके पति और ससुराल वालों ने ही गला घोंट कर कत्ल किया था। टांडा पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।