Edited By Updated: 21 Apr, 2016 02:06 AM
सिटी पुलिस ने चंडीगढ़ रोड पर स्थित पुरेवाल अस्पताल के मालिक डा. जसविन्द्र सिंह पुत्र इंजी. दर्शन
होशियारपुर(अश्विनी): सिटी पुलिस ने चंडीगढ़ रोड पर स्थित पुरेवाल अस्पताल के मालिक डा. जसविन्द्र सिंह पुत्र इंजी. दर्शन सिंह के साथ जमीन बेचने के सौदे के नाम पर हेराफेरी करने के आरोप में भारतीय दंडावली की धारा 420, 465, 468, 467, 471 व 120बी के अधीन केस दर्ज किया है।
डा. जसविन्द्र सिंह ने एस.एस.पी. को दी शिकायत में कहा था कि मोहन सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी गांव हरखोवाल थाना मेहटियाना, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, हरबंस सिंह (वास्तविक नाम) दिलबाग सिंह निवासी डीगरियां थाना आदमपुर जिला जालंधर व बलविन्द्र कौर पत्नी हरबंस सिंह ने जाली दस्तावेज तैयार करके जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख रुपए की राशि की ठगी की।
एस.एस.पी. के आदेश पर डी.एस.पी. सिटी समीर वर्मा द्वारा मामले की जांच करने के उपरांत एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पैक्टर तलविन्द्र कुमार द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं।