Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Nov, 2023 06:21 PM
सिविल अस्पताल में एक्स-रे करवाने आए एक नौजवान पर अस्पताल में ही कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया।
होशियारपुर (राकेश): सिविल अस्पताल में एक्स-रे करवाने आए एक नौजवान पर अस्पताल में ही कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। हमले में घायल मनरूप सिंह धामी पुत्र जगरूप सिंह धामी गांव पिपलांवाला निवासी ने बताया कि वह एक्स-रे करवाने के लिए सिविल अस्पताल आया था। वहां पर 15 के करीब नौजवानों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे तुरंत एमरजैंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया। मनरूप सिंह ने बताया कि गत दिन उसकी किसी मामूली बात को लेकर उक्त नौजवानों से बात हुई थी। उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. सिटी पलविन्द्र सिंह ने बताया कि घायल नौजवान के ब्यानों पर मामला दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।