BJP प्रदेशाध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन को बोला "घमंडिया गठबंधन", बोले- सिर्फ़ मोदी हटाओ के मक़सद से हुए है इकट्ठा

Edited By Isha,Updated: 25 Jan, 2024 04:21 PM

bjp state president calls india alliance an arrogant alliance

कैथल के आयी जी कॉलेज में आज नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिह सैनी पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 त

कैथल(जयपाल): कैथल के आयी जी कॉलेज में आज नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिह सैनी पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित करने का सपना देखा है, जिसमें युवाओं की विशेष भागीदारी होगी।    

इस मौके नायब सिंह सैनी ने इंडिया गठबंधन को घमंडीया गठबंधन की संज्ञा  दी। उन्होंने कहा कि ये मतलब का गठबंधन है. इसमें जितने भी घटक दल शामिल हुए सब पर भ्रष्टाचार या फिर किसी अन्य मामले में एफ़आइआर दर्ज है। इनका एक ही मक़सद है कि लोगों को गुमराह करके सत्ता हासिल की जाए। इस वक़्त घमंडीया गठबंधन के पास एक ही मुद्दा है कि मोदी हटाओ और इसीलिए वो लोग इकट्ठा हुए हैं। देश बोल रहा है कि मोदी लाओ लेकिन घमंडी या गठबंधन के लोग बोल रहे हैं मोदी हटाओ लेकिन देश की जनता समझ चुकी है। 


अशोक तंवर की भाजपा में शामिल होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा की अशोक तंवर कांग्रेस के हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं लेकिन कांग्रेस में उनको न्याय नहीं मिला तभी उन्होंने कांग्रेस छोड़ी और अब भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस में अशोक तंवर का लगातार शोषण हुआ है जिस तरह से प्रदेशाध्यक्ष होते हुए भी उन पर हमला हुआ था और फिर न्याय नहीं मिला जिस पीड़ा में उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया था। बीच में अशोक तंवर रास्ता भटक गए थे और आम आदमी पार्टी में चले गए थे लेकिन बाद में उन्हें समझ में आया कि ये तो उनसे भी ज़्यादा भ्रष्टाचारी पार्टी है तो वे अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!