Edited By swetha,Updated: 10 Jul, 2018 11:45 AM
ब्लाक कलानौर के अन्तर्गत आते सीमावर्ती गांव नाहरपुर में एक नौजवान लड़का जो नशे का आदी था, की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक नौजवान सुखदेव सिंह (28) के जीजा कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि सुखदेव अपने खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए...
कलानौर(मनमोहन): ब्लाक कलानौर के अन्तर्गत आते सीमावर्ती गांव नाहरपुर में एक नौजवान लड़का जो नशे का आदी था, की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक नौजवान सुखदेव सिंह (28) के जीजा कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि सुखदेव अपने खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया हुआ था कि अचानक पानी वाले खाल में गिर गया।
इस संबंध में पता चलते ही निकट के खेतों में कार्य कर रहे किसान ने तुरंत पहुंच कर उसको खाल में से बाहर निकाला तो उसके मुंह में से झाग निकल रही थी और उसकी मौत हो चुकी थी। उसका हमने नशा छुड़ाने संबंधी चंडीगढ़ के नशा छुड़ाओ केंद्र से उपचार भी करवाया था।