Edited By swetha,Updated: 20 Jun, 2018 09:16 AM
गांव दामोदर में संदिग्ध परिस्थितियों में सैनिक की मौत हो गई। थाना किला लाल सिंह के ए.एस.आई. पलविन्द्र सिंह ने बताया कि मनजीत सिंह निवासी गांव दामोदर जो कि डी.एच.सी. सेना में नौकरी करता था। वह बीमार होने के चलते छुट्टी पर आया था और उसने गलती से कोई...
बटाला(बेरी): गांव दामोदर में संदिग्ध परिस्थितियों में सैनिक की मौत हो गई। थाना किला लाल सिंह के ए.एस.आई. पलविन्द्र सिंह ने बताया कि मनजीत सिंह निवासी गांव दामोदर जो कि डी.एच.सी. सेना में नौकरी करता था। वह बीमार होने के चलते छुट्टी पर आया था और उसने गलती से कोई गलत दवाई खा ली जिससे इसकी हालत गंभीर हो गई।
उसे परिवार के लोगों ने सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया लेकिन डाक्टरों ने मनजीत सिंह की हालत नाजुक होती देख उसे अमृतसर के लिए रैफर कर दिया जहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। ए.एस.आई. ने बताया कि उक्त मामले संबंधी मृतक के भाई दलबीर सिंह के बयान पर थाना किला लाल सिंह में 174 सी.आर.पी.सी. की कार्रवाई कर दी गई है।