बेखौफ हुए लुटेरे, दिन-दिहाड़े महिला से पर्स व मोबाइल छीन हुए फरार, CCTV तस्वीर आई सामने

Edited By Urmila,Updated: 15 Jul, 2024 03:50 PM

robbers became fearless snatched purse and mobile

शहर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी 2 लुटेरों ने स्कूटी सवार एक महिला से पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया तथा फरार हो गए।

गुरदासपुर (विनोद): शहर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी 2 लुटेरों ने स्कूटी सवार एक महिला से पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया तथा फरार हो गए। पीड़ित महिला ने सिटी पुलिस गुरदासपुर से शिकायत कर न्याय की मांग की है। यह लूटपाट की घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।

इस संबंध में पीड़िता सांवली सैनी पत्नी रमेश लाल सैनी निवासी ग्रेटर कैलाश कालोनी बैक साइड फताह हलवाई ने बताया कि वह अपने बेटे को शहर में अपने रिश्तेदारों के घर छोड़कर स्कूटी पर जा रही थी। इस दौरान जब वह घर आ रही थी तो पीछा करते हुए स्पलैंडर मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों ने कहा कि उसकी स्कूटी की नंबर प्लेट गिर गई है। जब उसने स्कूटी रोककर नंबर प्लेट देखनी चाही तो लुटेरों ने उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया। इस हाथापाई में वह गिर गई तथा घायल हो गई। जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो मोटरसाइकिल सवार दोनों लुटेरे बाईपास की ओर फरार हो गए।

कुछ दिन पहले इसी स्थान पर लूट का शिकार हुए एक अन्य युवक ने बताया कि रात में काम से लौटते समय स्पलैंडर मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों ने उसे पिस्तौल के बल पर उसे लूट लिया था। इसे लेकर वे पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुका है। शिकायत के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!