भाजपाइयों ने नवजोत सिंह सिद्घू के खिलाफ किया प्रदर्शन

Edited By swetha,Updated: 18 Feb, 2019 09:33 AM

protest against navjot singh sidhu

जिला पठानकोट में 120 करोड़ की लागत से शुरू होने वाले सीवरेज और वाटर सप्लाई प्रोजैक्ट की अप्रूवल की घोषणा के लिए बनाए स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्घू के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम के रद्द होने की सूचना न होने के चलते भाजपा...

पठानकोट(आदित्य, शारदा): जिला पठानकोट में 120 करोड़ की लागत से शुरू होने वाले सीवरेज और वाटर सप्लाई प्रोजैक्ट की अप्रूवल की घोषणा के लिए बनाए स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्घू के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम के रद्द होने की सूचना न होने के चलते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता आज प्रात:काल ही मिनी सचिवालय मलिकपुर के बाहर एकत्रित होना शुरू हो गए। 
 सरकारी अमले को भी कार्यक्रम रद्द होने की सूचना नहीं दी गई थी।

लिहाजा सभी अधिकारी और कर्मचारी भी सुबह मिनी सचिवालय पहुंच गए। सुबह 11 बजे निर्धारित प्रोग्राम के डेढ़ घंटे बाद साढ़े 12 बजे भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओंं के सब्र का बांध टूट गया और हाथों में सिद्घू विरोधी नारों से लिखी तख्तियां और काले पटके पहनकर पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने सिद्घू की गैर हाजिरी में ही मिनी सचिवालय को घेर लिया। तीनों विधानसभा हलकों से आएं सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के दोनों गेटों के बाहर धरना लगा दिया और सिद्घू से इस्तीफे की मांग करने लगे।

डेढ़ घंटे तक भाजपा ने पठानकोट-जम्मू हाईवे पर धरना दिया व सिद्घू समेत पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन महाजन, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दिपांशु घई, भाजयुमो पंजाब सोशल मीडिया इंचार्ज सन्नी सरोच, प्रदेश सचिव मनदीप अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष अमरीक सिंह, हिमांशु घई, विक्की वर्मा, राजकुमार बिट्टू, डा. संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

इस्तीफा देकर सिद्घू निभाएं पाकिस्तान से दोस्ती : स्वर्ण सलारिया
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा के नेतृत्व में किए गए रोष प्रदर्शन में पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सलारिया ने कहा कि सिद्घू एक जिम्मेदारी से भरे मंत्री पद पर आसीन हैं तथा ऐसे बयान देना उन्हें शोभा नहीं देता। फिर भी यदि सिद्घू को पाकिस्तान के प्रति प्रेम उबाल खाता है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देकर पाकिस्तान के साथ अपनी दोस्ती निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमला सैनिकों पर नहीं बल्कि देश की आत्मा पर है। इसका खामियाजा पाकिस्तान व आतंकवादियों को भुगतना होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!