अवैध असले सहित 2 काबू

Edited By swetha,Updated: 23 Apr, 2018 02:07 PM

police arrest 2 with illegal weapon

सी.आई.ए. स्टाफ की ओर से एक व्यक्ति को अवैध असले सहित काबू किया गया है। इंचार्ज इंस्पैक्टर अरविन्द्र सिंह ने बताया कि डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह की अगुवाई में ए.एस.आई. रजिन्द्र कुमार द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जोबन पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी गांव...

बटाला (बेरी): सी.आई.ए. स्टाफ की ओर से एक व्यक्ति को अवैध असले सहित काबू किया गया है। इंचार्ज इंस्पैक्टर अरविन्द्र सिंह ने बताया कि डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह की अगुवाई में ए.एस.आई. रजिन्द्र कुमार द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जोबन पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी गांव बद्दोवाल कलां के विरुद्ध बनती धाराओं तले थाना फतेहगढ़ चूडियां में केस दर्ज करके जब जांच शुरू की गई तो उसे अवैध 12 बोर डबलबैरेल गन सहित गिरफ्तार किया गया।

 

 इंस्पैक्टर अरविन्द्र सिंह ने बताया कि दौराने पूछताछ जोबन सिंह ने बताया कि उसने यह 12 बोर का अवैध पिस्टल भगवान गन हाऊस संगतपुरा रोड फतेहगढ़ चूडिय़ां को रिपेयर करने हेतु दिया था। सी.आई.ए. इंचार्ज ने बताया कि इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस पार्टी सहित भगवान गन हाऊस पर पहुंचकर वहां से भगवान सिंह पुत्र मनविन्द सिंह निवासी वार्ड नं.1 गोपाल नगर अजनाला को 32 बोर अवैध पिस्टल सहित उक्त मुकद्दमे के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार जोबन के विरुद्ध पहले भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!