सुखविन्द्र सिंह लाला कत्ल कांड का मास्टर भगवानपुरिया 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By swetha,Updated: 29 May, 2018 10:44 AM

murder case accused on 2 day police remand

थाना सिविल लाइन की पुलिस ने बटाला के सुखविन्द्र सिंह लाला कत्लकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए कत्ल के मास्टर माइंड जग्गू भगवानपुरिया को पुलिस फोर्स की देख-रेख में माननीय अदालत में पेश करने उपरांत 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।

बटाला(बेरी): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने बटाला के सुखविन्द्र सिंह लाला कत्लकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए कत्ल के मास्टर माइंड जग्गू भगवानपुरिया को पुलिस फोर्स की देख-रेख में माननीय अदालत में पेश करने उपरांत 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। 

डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह बल एवं एस.एच.ओ. सिविल लाइन परमजीत सिंह ने संयुक्त तौर बताया कि सुखविन्द्र सिंह उर्फ लाला पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव सुनैया जिसकी विगत 1 अप्रैल 2017 को बटाला के स्थानीय डेरा बाबा नानक रोड पर गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद एस.एस.पी. बटाला उपिन्द्रजीत सिंह घुम्मण के दिशा-निर्देशानुसार सिविल लाइन की पुलिस ने मुकदमा नं. 54 तिथि 2-4-2017 धारा 302, 148, 149, 427, 120-बी, 212, 216 एवं असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

इस मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए इस कांड में शामिल मास्टर माइंड जग्गू भगवानपुरिया जो होशियारपुर जेल में बंद था, को लाला हत्याकांड के संबंध में थाना सिविल लाइन में दर्ज मुकदमे के संबंध में जांच के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था, को आज माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि पुलिस रिमांड मिलने के बाद जग्गू भगवानपुरिया से और पूछताछ की जा रही है जिसमें हत्याकांड से संबंधित और खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके 2 साथी पवित्तरप्रीत सिंह एवं अरुण छुरीमार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, पर जल्द ही उनको भी काबू कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!