Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 04:29 PM
राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्यों द्वारा जिला जेल गुरदासपुर में बंद महिला कैदियों को दी जाने वाली सुविधाएं तथा उनके रहन सहन संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु दौरा किया गया।
गुरदासपुर (विनोद): राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्यों द्वारा जिला जेल गुरदासपुर में बंद महिला कैदियों को दी जाने वाली सुविधाएं तथा उनके रहन सहन संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु दौरा किया गया। उनके साथ डी.आई.जी जेल सुरिन्द्र सिंह सैनी तथा जेल सुप्रीटैंडैंट रणधीर सिंह उप्पल भी थे। दिल्ली से आए आयोग का नेतृत्व राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य अलोक रावत तथा कुमारी सुखमन गिरन कर रहे थे।
इस कमिश्न के सदस्यों ने जेल की महिला वार्ड में जाकर महिला कैदियों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुना तथा उसके बाद महिला बैरकों,शौचालयों,बाथरूम,लाईब्रेरी,क्रैच आदि का निरिक्षण किया तथा महिला कैदियों को दी सिलाई मशीनों आदि का भी निरिक्षण किया।
उन्होंने महिला कैदियों से स्पष्ट कहा कि वह अपनी समस्याओं संबंधी खुलकर बात कर सकती है तथा उन्हें किसी से भयभीत होने की जरूरत नहीं है जिस पर महिला कैदियों ने कमिश्न सदस्यों को बताया कि जेल में हम परिवार की तरह रहते है तथा जेल अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रत्येक सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है तथा खाने आदि संबंधी विशेष ध्यान दिया जाता है। जिस पर कमिश्न सदस्यों ने जेल सुप्रीटेंडैंट रणधीर सिंह उप्पल सहित समूह जेल कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी जेलों में ऐसी ही व्यवस्था होनी चाहिए। कमिश्न सदस्यों ने जेल में एक महिला के साथ रहती तीन वर्षीय बच्ची से भी मुलाकात की तथा जेल अधिकारियों को इस बच्ची का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।