Edited By swetha,Updated: 21 Aug, 2018 07:42 PM
कठुआ दुष्कर्म एवं मर्डर मामले में आज भी जिला एवं सैशन कोर्ट में सुनवाई हुई। यहां इस मामले से संबंधित 40वें गवाह की गवाही व उस पर जिरह हुई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गवाह बी.एस.एन.एल. का उच्चाधिकारी था, जिसकी गवाही अहम मानी जा रही है।
पठानकोट(शारदा): कठुआ दुष्कर्म एवं मर्डर मामले में आज भी जिला एवं सैशन कोर्ट में सुनवाई हुई। यहां इस मामले से संबंधित 40वें गवाह की गवाही व उस पर जिरह हुई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गवाह बी.एस.एन.एल. का उच्चाधिकारी था, जिसकी गवाही अहम मानी जा रही है।
इसके अतिरिक्त चार्जशीट में न शामिल 3 गवाहों की गवाही करवाने हेतु एप्लीकेशन लगाई गई, जिसका जवाब डिफैंस कौंसिल से शुक्रवार तक देने के अदालत ने आदेश दिए हैं। आरोपियों को हथकड़ी लेकर लाने व ले जाने तथा डॉक्युमैंट प्राप्त करने संबंधी भी सुनवाई अब शुक्रवार को होगी।