Edited By Vaneet,Updated: 24 Jun, 2019 10:35 PM
भैनी मियां खान पुलिस स्टेशन अधीन आते एक गांव में कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया।....
गुरदासपुर(विनोद): भैणी मीयां खां पुलिस स्टेशन अधीन आते एक गांव में बाप द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। पीड़िता को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पीड़िता ने बताया कि लगभग 3 माह पहले उसकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद से ही उसके पिता ने उसके साथ छेड़-छाड़ करनी शुरू कर दी। उसने बताया कि 3 दिन पहले उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस संबंधी पीड़िता ने सारी जानकारी अपने दादा को दी तथा दादा ने पुलिस को सूचित किया। पीड़िता के अनुसार पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि पीड़िता का मैडीकल करवाया जा रहा है तथा उसके बयान लेने के बाद ही आरोपी पिता के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी को केस दर्ज करने के बाद ही गिरफ्तार किया जाएगा।