Edited By swetha,Updated: 27 Jun, 2019 09:26 AM
थाना सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 12.5 लाख रुपए की ठगी मारने वाले 2 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
बटाला(बेरी): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 12.5 लाख रुपए की ठगी मारने वाले 2 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी जानकारी में कुलविन्द्र सिंह पुत्र पलविन्द्र सिंह निवासी गांव करनामा ने बताया है कि बलकार सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव कलेर कलां जोकि पंजगराइयां बिजली बोर्ड कार्यालय में लगा था, के गांव में अक्सर आता-जाता था।
कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि बलकार सिंह ने उसकी माता बलविन्द्र कौर से बात की कि उसकी बहू डिम्पी ज्योति कांडा बच्चों को विदेश भेजने का काम करती है, जिसके बाद बलकार सिंह ने उसे व उसकी माता बलविन्द्र कौर को अपनी बहू ज्योति कांडा के मार्फत वल्र्डऐज, कंसल्टैंट रजिस्टर्ड, निकट बस स्टैंड जालन्धर से मिलवाया जिसने ऑस्ट्रेलिया भेजने हेतु 20 लाख रुपए में सौदा तय किया था लेकिन उक्त लोगों ने हमारे साथ 12.5 लाख रुपए की ठगी मारते हुए न तो हमें विदेश भेजा और न ही हमारे पैसे वापस किए। मामले की जांच डी.एस.पी. परविन्द्र कौर द्वारा किए जाने के बाद एस.एस.पी. बटाला के आदेशों पर उक्त दोनों के विरुद्ध कुलविन्द्र सिंह के बयानों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।