Edited By Vatika,Updated: 15 Mar, 2024 04:58 PM
और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बटाला: महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रंगड़ नंगल पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ मनजीत सिंह ने बताया कि निम्रतपाल कौर पुत्री प्रेम सिंह निवासी सरहाली, जिसकी शादी गांव जैतोसरजा में जोगिंदर सिंह के पुत्र कुलदीप सिंह के साथ हुई थी, की कल रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।
थाना प्रमुख ने आगे बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।