कई घंटे ए.टी.एम. का सायरन बजने से लोगों में हड़कम्प

Edited By swetha,Updated: 21 Jan, 2019 02:15 PM

atm siren

मेन मार्कीट जुगियाल में एस.बी.आई. की ओर से लगाए गए ए.टी.एम. में आज सुबह से ही सायरन बजना शुरू हो गया, जोकि स्थानीय लोगों के  लिए परेशानी का कारण बन गया। कई घंटे सायरन बजने के कारण आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। इस संबंध में मार्कीट व अन्य...

जुगियाल(शर्मा): मेन मार्कीट जुगियाल में एस.बी.आई. की ओर से लगाए गए ए.टी.एम. में  सुबह से ही सायरन बजना शुरू हो गया, जोकि स्थानीय लोगों के  लिए परेशानी का कारण बन गया। कई घंटे सायरन बजने के कारण आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। इस संबंध में मार्कीट व अन्य आने-जाने वाले लोगों ने बताया कि वह जब सुबह बैंक के ए.टी.एम. से अपने पैसे निकालने आए तो ए.टी.एम. के रूम के अंदर सायरन बजना शुरू हो गया, जिससे वे लोग घबरा गए तथा देखते ही देखते वहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। 

पैसे निकालने पहुंचे राजन शर्मा, सुनील ग्रोवर, अशोक कुमार, राम सिंह ने बताया कि पहले तो वे सायरन की आवाज सुनकर घबरा गए तथा अपने पैसे निकालने से पहले ही बाहर आ गए, परंतु वहां पर कोई भी ए.टी.एम. की सुरक्षा के लिए गार्ड नहीं मिला। जिसपर उनकी ओर से शाहपुरकंडी पुलिस को सूचित किया गया। हालांकि ए.टी.एम. से पैसे भी निकल रहे हैं। पुलिस इंस्पैक्टर दलविंद्र शर्मा ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर पूरा मुआयना किया तथा ए.टी.एम. में कैश डालने वाले कर्मचारी को सूचित किया। वहीं कैश डालने वाले कर्मचारी अमन ने बताया कि हो सकता है कि कोई शार्ट सॢकट हो गया हो जिस कारण उक्त सायरन की समस्या आ रही है। शीघ्र ही पूरी चैकिंग करवा कर सायरन ठीक करवा दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!