Edited By Vatika,Updated: 20 Mar, 2024 03:17 PM
विभिन्न थानों की पुलिस की ओर से हैरोइन, नकदी व नशीली गोलियों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार करने की खबर मिली है
बटाला (साहिल, योगी, अश्विनी): विभिन्न थानों की पुलिस की ओर से हैरोइन, नकदी व नशीली गोलियों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार करने की खबर मिली है।
जानकारी के अनुसार थाना सदर की पुलिस ने लवजिंदर सिंह उर्फ लव पुत्र बलजिन्द्र सिंह निवासी गांव सरूपवाली कलां को 8 ग्राम हैरोइन, थाना घुमाण की पुलिस ने जगरूप सिंह पुत्र पलविंदर सिंह निवासी गांव सक्खोवाल को 25 ग्राम हैरोइन व 1000 रुपए नकद और कम्प्यूटर कंडा सहित एवं थाना सिविल लाइन की पुलिस ने सुखविंदर सिंह पुत्र रतन लाल निवासी गांधी कैंप बटाला को 210 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उक्त तीनों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज कर लिए गए हैं।