Edited By swetha,Updated: 05 Sep, 2018 02:30 PM
गुरदासपुर बाईपास पर एक बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि 8 घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के अनुसार गत रात जम्मू से गगांनगर जा रही बस अचानक बबरी बाईपास पर पलट गई। पुलिस चौंकी होने के कारण पुलिस कर्मचारियों...
गुरदासपुर(विनोद):गुरदासपुर बाईपास पर एक बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि 8 घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के अनुसार गत रात जम्मू से गगांनगर जा रही बस अचानक बबरी बाईपास पर पलट गई। पुलिस चौंकी होने के कारण पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत बस मे सवार लोगों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
इस हादसे में यात्री धीरज कुमार निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शबीर अहमद तथा मिर्जा खान निवासी जम्मू कश्मीर ,सुखविन्द्र कौर, रानो,वैद्य नाथ,पम्मी कुमारी,अनामिका तथा बबीता घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देकर छुटी दे दी गई। बस चालक तथा कंडक्टर मौके पर से भागने मे सफल हो गए। बस मे सवार लोगों ने आरोप लगाया कि चालक ने शराब पी रखी थी तथा बस को तेज गति से चला रहे थे।