Edited By Updated: 27 Oct, 2016 10:32 AM
गुरदासपुर रोड पर नौशहरा मझा सिंह में बस के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार सुखराज सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी कोट कर्मचंद बटाला आई.टी.आई. कालेज में पढ़ता था।
बटाला(सैंडी, कलसी):गुरदासपुर रोड पर नौशहरा मझा सिंह में बस के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार सुखराज सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी कोट कर्मचंद बटाला आई.टी.आई. कालेज में पढ़ता था।
वह नौशहरा मझा सिंह में बस पर चढ़ते समय अचानक बस से नीचे गिर गया, जिससे बस का टायर उसके ऊपर चढ़ गया और वह गंभीर घायल हो गया। उसको तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी नौशहरा मझा सिंह के इंचार्ज ए.एस.आई. झिरमल सिंह ने बस को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें