Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 May, 2018 05:52 PM
गांव कमालगढ़ के नजदीक 2 व्यक्ति महिला का अपहरण करके फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने महिला के पति के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत थाना जीरा में मामला दर्ज किया है।
फिरोजपुर/जीराई (कुमार,मनदीप,गुरमेल): गांव कमालगढ़ के नजदीक 2 व्यक्ति महिला का अपहरण करके फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने महिला के पति के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत थाना जीरा में मामला दर्ज किया है।
सहायक इंस्पैक्टर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता लखबीर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी कमालगढ़ ने बताया कि उसकी पत्नी अमनदीप कौर आदर्श स्कूल गांव मनावा जिला मोगा में पढ़ाती है। वह गत दिवस तबीयत ठीक ना होने के कारण स्कूल से घर वापिस आ रही थी।इसी दौरान सारज सिंह पुत्र वेद सिंह निवासी गांव मलंग शाह थाना मक्खू तथा 1 अज्ञात व्यक्ति कार में उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गए।