पिस्तौल के बल पर पैट्रोल पम्प मालिक से लूटे 3.32 लाख

Edited By Vatika,Updated: 21 Nov, 2018 10:35 AM

robbery at petrol pump

कड़े सुरक्षा प्रबंधों को धत्ता बताते हुए 3 पिस्तौलधारी लुटेरों ने पैट्रोल पम्प मालिक से 3 लाख 32 हजार रुपए की नकदी लूट ली। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है।

अबोहर(भारद्वाज): कड़े सुरक्षा प्रबंधों को धत्ता बताते हुए 3 पिस्तौलधारी लुटेरों ने पैट्रोल पम्प मालिक से 3 लाख 32 हजार रुपए की नकदी लूट ली। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बादल के विधानसभा क्षेत्र लम्बी स्थित गांव कुत्तेयांवाली में पैट्रोल पम्प के संचालक सुखदेव सिंह पुत्र जीवा सिंह आज दोपहर 3 लाख 32 हजार रुपए की नकदी लेकर भारतीय स्टेट बैंक की खुब्बन ग्रामीण शाखा में उपरोक्त राशि जमा करवाने जा रहे थे। जैसे ही सुखदेव सिंह खुब्बन गांव के नजदीक पहुंचे तो एक फोर्ड फीगो कार ने उनके मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोका। इसी बीच कार पर सवार 2 युवक उतरे और सुखदेव सिंह पर पिस्तौल तान कर मोटरसाइकिल पर रखे नकदी से भरे बैग को छीन लिया और फरार हो गए।

अचानक हुई घटना से हड़बड़ाए सुखदेव सिंह ने लूट का शोर मचाया तो आसपास से गुजर रहे ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां लूट की वारदात हुई वह इलाका अबोहर उपमंडल के बाहववाला थाने के अंतर्गत आता है। थाने के एस.एच.ओ. गुरमीत सिंह व सीतो गुन्नो पुलिस चौकी के प्रभारी सब-इंस्पैक्टर मुंशी राम ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद लूट का शिकार हुए पैट्रोल पम्प के मालिक सुखदेव सिंह के हयान पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद अबोहर के डी.एस.पी. राहुल भारद्वाज, एस.पी. विनोद चौधरी के अलावा जिला पुलिस प्रमुख केतन बलिराम पाटिल ने भी घटनास्थल का दौरा कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!