Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 12:06 PM
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गश्त के दौरान 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे 20 किलो चूरा पोस्त डोडा एवं 50 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस संबंधी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सदर फिरोजपुर में मामले दर्ज किए हैं।
फिरोजपुर(कुमार/मनदीप): पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गश्त के दौरान 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे 20 किलो चूरा पोस्त डोडा एवं 50 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस संबंधी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सदर फिरोजपुर में मामले दर्ज किए हैं।
जानकारी के अनुसार थाना सी.आई.ए. स्टाफ के सहायक इंस्पैक्टर सुखदर्शन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरा थाना सदर फिरोजपुर के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र भगवानपुरा निहाल सिंह वाला से आरोपी बलवंत सिंह निवासी भगवानपुरा को गिरफ्तार कर उससे 20 किलो चूरा पोस्त डोडा बरामद किया है।इसी तरह थाना आरफके के सहायक इंस्पैक्टर भूपिन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान बंडाला पुल के नजदीक से आरोपी रविन्द्र सिंह निवासी अगलो कलां को गिरफ्तार कर उसे 50 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।