केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को हमेशा धोखे में रखा: संदीप जाखड़

Edited By Vaneet,Updated: 29 Jun, 2020 05:03 PM

modi government at center always kept people in deception sandeep jakhar

केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान रंजम कामरा की अगवाई में जिले के डिप्टी...

जलालाबाद(सेतिया)- केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान रंजम कामरा की अगवाई में जिले के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समक्ष पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर धरना दिया गया। इस धरने में जिले भर के सभी विधायक, जिला परिषद सदस्य, ब्लाक समिति सदस्य, पंच, सरपंच व सभी विंग के पदाधिकारी व वर्कर भारी संख्या में शामिल हुए और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन कर डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का को मांग पत्र दिया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा रेहड़ी पर मोटरसाइकिल रखकर शहर की विभिन विभिन बाजारों से होते हुए लोगों को मोदी सरकार द्वारा अपनाई जा रही गलत नीतियों के खिलाफ जानू करवाया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष रंजम कामरा के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए अबोहर से कांग्रेस हलका इंचार्ज संदीप जाखड़, फाजिल्का के विधायक दविंदर सिंह घुबाया, कांग्रेस प्रवक्ता राजब कंबोज, जलालाबाद के कांग्रेस नेता काका कंबोज, चेयरमैन सुखवंत बराड, बिटू सेतिया, विक्की धवन व अन्य लीडर पहुंचे।                      
                                                     
इस मौके अबोहर हलका इंचार्ज संदीप जाखड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों को नई-नई योजनाओं के नाम पर भरमाए रखा लेकिन वह सारी योजनाएं हवा हवाई साबित हुई हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को हमेशा धोखे में रखा है, योजनाओं के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठ कर अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ करने में देश को बर्बादी की तरफ धकेल दिया। चेयरमैन सुखवंत बराड ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री बनने से पहले आज तक कभी हवाई जहाज का सफर तक नहीं किया था, गाडिय़ों में सफर करते रहे हैं लेकिन जब से प्रधानमंत्री बने हैं, वह हवाई जहाज पर ही चक्कर लगा रहे हैं। इससे गरीब लोगों का पैसा खातों में डाले जाने की बजाए हवाई सफर पर ही बर्बाद हो रहा है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष रंजम कामरा ने सभी नेताओं का स्वागत व आभार प्रकट किया और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के शासनकाल में देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। मुखय समाचार पत्रों के हैडलाइन बन चुकी है, बर्बाद होती अर्थव्यवस्था, बढ़ते अपराध व घटता रोजगार।     
                                                                                               
युवा नेता काका कंबोज ने कहा कि मोदी सरकार लगातार किसानों के हितों का हनन कर रही है। देश के उत्पाद बाहर जाने की बजाए बाहरी देशों से डेयरी उत्पाद व अन्य कृषि उत्पाद आयात करने संबंधी जो संधि मोदी सरकार करने जा रही है, वह देश को बर्बादी की ओर ले जाएगी। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस ऐसा हर्गिज नहीं होने देगी। कांग्रेस पहले भी किसानों के साथ खड़ी थी और नई संधि रुकवाने के लिए भी किसानों का साथ देगी। इस मौके पर ब्लाक समिति सदस्य हरकमल सिंह, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन नीटू सेठी, यूथ कांग्रेस वाइस प्रधान अमृतपाल सिंह, चेयरमैन मार्किट कमेटी अबोहर सुरिंदर बिश्नोई, राजेश जाखड़, जिला परिषद् मेंबर राम कुमार डॉ अजय ग्रोवर, प्रिंस वेरो के, जलालाबाद देहाती ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण काठगढ़, दविंदर सचदेवा, ब्लॉक कांग्रेस फाजिल्का जर्नल सेक्रेटरी राधे चुचरा, ब्लॉक कांग्रेस फाजिल्का जर्नल सेक्रेटरी परमदीप शाह, यूथ कांग्रेस ब्लॉक फाजिल्का प्रधान तजिंदर सिंह कालड़ा , खुशहाल सिंह गागनके, जिला परिषद सदस्य कौशल बूक, बलकार जोसन, प्रदीप बाजवा बाबू, पार्षद महावीर प्रसाद, मंडी रोड़ांवाली के सरपंच सुनील कुमार अबोहर देहाती ब्लाक प्रधान बलवीर सिंह दानेवालिया, राजकुमार नारंग, मंदीप काला, डा. जसवंत सिंह, अनिल सविटा, रघुवीर सिंह ,जगदीश बजाज ,गुलशन कालड़ा,दविंदर झोरड़ ,लखा सरपंच, कैंडी शर्मा आदि मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!