मायके घर आई युवती का अपहरण, ऑस्ट्रेलिया की पी.आर. है युवती

Edited By Vaneet,Updated: 15 Mar, 2019 04:18 PM

kidnapping of mother in law mother pr of australia is maiden

अपने मायके घर आई युवती का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया।..

फिरोजपुर(मल्होत्रा): अपने मायके घर आई युवती का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। घटना गांव बगे के पिप्पल की है। पुलिस को दिए बयानों में हरविन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी बेटी  रवनीत कौर चंडीगढ़ निवासी जसप्रीत सिंह के साथ ब्याही है और इनके घर चार साल की बेटी नवसीरत है। पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया का पी.आर. है। 

उसने बताया कि दो सप्ताह पहले रवनीत अपनी बेटी को लेकर उनके घर रहने आई हुई है। 14 मार्च को वह अपने पति का फोन सुनते हुए कुछ दूर चली गई और वापिस नहीं लौटी। उसने आरोप लगाए कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। एस.आई. गुरचरण सिंह अनुसार अज्ञात अपहरणकत्र्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और लापता युवती की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!