Edited By Vatika,Updated: 02 Jan, 2019 03:49 PM
फिरोजपुर पुलिस ने डबल मर्डर केस में वांछित कुख्यात गैंगस्टर विक्की सैमुअल को गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर (कुमार ): फिरोजपुर पुलिस ने डबल मर्डर केस में वांछित कुख्यात गैंगस्टर विक्की सैमुअल को गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी देते हुए आई.जी. फिरोजपुर रेंज मुखविंदर सिंह छीना और एस.एस.पी. फिरोजपुर प्रीतम सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले विक्की और उसके साथियों ने देर रात फायरिंग करके फिरोजपुर छावनी की चुंगी के पास 2 युवकों की हत्या की थी और अपने साथियों सहित फरार हो गया था।
हत्या करने के बाद विक्की ने फेसबुक पर लाइव होकर इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी । उन्होंने बताया के फिरोजपुर पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है और लंबे समय से पुलिस विक्की और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के प्रयासों में जुटी हुई थी।