Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 04:01 PM
स्थानीय सिविल अस्पताल में डाक्टरों की कमी के कारण बदतर हो चुकी स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा प्रदेश में अपनी सरकार होते हुए भी ऐसा प्रयास नहीं किया जिससे डाक्टरों की कमी पूरी हो सके। वह सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र...
फाजिल्का(नागपाल): स्थानीय सिविल अस्पताल में डाक्टरों की कमी के कारण बदतर हो चुकी स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा प्रदेश में अपनी सरकार होते हुए भी ऐसा प्रयास नहीं किया जिससे डाक्टरों की कमी पूरी हो सके। वह सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में जाकर अपने बीमार समर्थकों का हालचाल पूछने तक ही सीमित रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस शासन के 10 महीने के कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं में प्रगति नहीं हुई।
उक्त विचार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने आज चंडीगढ़ में वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ब्रह्म महिन्द्रा से मुलाकात के बाद व्यक्त किए। पूर्व मंत्री ज्याणी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की इच्छा से आज प्रात: वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के लिए पहुंचे। जानकारी देते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने ब्रह्म महिन्द्रा से जब सिविल अस्पताल में डाक्टरों की कमी का जिक्रकिया और बदतर हो रही स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी जानकारी दी तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस बाबत पता नहीं है। अब इन कमियों को शीघ्र दूर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर ज्याणी के निजी सचिव बलजीत सहोता व विक्की बजाज भी उपस्थित थे।