फिरोजपुर मंडल में करोड़ों का नया बिल घोटाला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 01:58 PM

firozpur railway board

फिरोजपुर रेल मंडल घोटालों का एक बहुत बड़ा गढ़ बनता जा रहा है, जहां नित नए और पुराने घोटालों ने उत्तर रेलवे के इस बड़े मंडल की साख को बट्टा लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर मंडल की मैकेनिकल (सी.एंड डब्ल्यू.) ब्रांच से जुड़े करोड़ों के बिल पास...

फिरोजपुर (आनंद): फिरोजपुर रेल मंडल घोटालों का एक बहुत बड़ा गढ़ बनता जा रहा है, जहां नित नए और पुराने घोटालों ने उत्तर रेलवे के इस बड़े मंडल की साख को बट्टा लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर मंडल की मैकेनिकल (सी.एंड डब्ल्यू.) ब्रांच से जुड़े करोड़ों के बिल पास किए गए हैं, जिस पर रेलवे की विजीलैंस अपनी पैनी नजर रखते हुए इस मामले से जुड़े तमाम दस्तावेजों को खंगालने में लग गई है।

फिरोजपुर मंडल की मैकेनिकल (सी.एंड डब्ल्यू.) शाखा से संबंधित कार्यों के कुछ समय पहले बिना काम किए ही करोड़ों के बिल बना लिए गए थे और बनाए गए करोड़ों रुपयों के इन बिलों को मैकेनिकल (कैरिज एंड वैगन) शाखा की ओर से वित्त शाखा को पास करवाने के लिए भेज दिया गया था। और तो और मंडल की वित्त शाखा (अकाऊंट्स शाखा) की ओर से इन बिलों के लिए अपनी कृपा दृष्टि दिखाने की पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। करोड़ों से जुड़े इस बिल घोटाले की शिकायत उसके उपरांत रेलवे की विजीलैंस को कर दी गई थी तो तभी से रेलवे विजीलैंस की ओर से इस कथित बिल घोटाले को अपने हाथों में लेते हुए इसका पर्दाफाश करने के लिए तानाबुना बुना जा रहा है। वैसे बताया तो यह जाता है कि यह पूरा मामला 2.5 करोड़ से ज्यादा का है और करोड़ों की राशि को रेलवे को ओर से चूना लगाया गया है। हालांकि इस मामले में कई शाखाओं की ओर से एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 

क्या कहते हैं सीनियर डी.एम.ई. सी. एंड डब्ल्यू.
इस संबंध में फिरोजपुर मंडल के सीनियर डी.एम.ई. (सी. एंड डब्ल्यू.) आर.एस. गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले का उन्हें कुछ पता ही नहीं और इसको लेकर वह जल्द ही पता लगाएंगे।

क्या कहते हैं सीनियर डी.एफ.एम.
इस संबंध में जब फिरोजपुर मंडल के सीनियर डी.एफ.एम. विगेश तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में थोड़ी गड़बड़ की आशंका दिखाई दे रही है और जो बिल पास किए गए हैं वे किन हालातों में पास किए गए हैं, इसकी वह जांच करवाएंगे। इसके अलावा उन्हें ज्यादा कुछ पता नहीं। 

क्या कहते हैं डी.आर.एम. फिरोजपुर
इस संबंध में फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. विवेक कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैकेनिकल शाखा से जुड़े बिलों में कुछ गड़बड़ की बात सामने आ रही है, लेकिन इस बाबत रेलवे की ओर से पूरे तरीके से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करवाई जाएगी, तभी सही बात को बताया जा सकेगा।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!