फिरोजपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस का समय तबदील

Edited By Vatika,Updated: 06 Dec, 2019 03:55 PM

ferozepur new delhi shatabdi express time changed

रेल मंत्रालय ने फिरोजपुर और नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रैस के समय में तबदीली कर दी है।

फिरोजपुर(आनंद): रेल मंत्रालय ने फिरोजपुर और नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रैस के समय में तबदीली कर दी है। रेल मंत्रालय ने न केवल ट्रेन के समय में तबदीली की है बल्कि इसके चलने के दिनों मेंं भी फेरबदल किया है।

हालांकि रेल मंत्रालय के शताब्दी एक्सप्रैस को लेकर यह आदेश 27 मार्च, 2020 से लागू होंगे जबकि 27 मार्च से पहले शताब्दी एक्सप्रैस दोनों शहरों के बीच अपने पहले वाले समय पर ही चलेगी। जानकारी मुताबिक फिरोजपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस (12048/ 12047) फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से पहले सोमवार व शुक्रवार को सुबह 4 बजे चलती थी जोकि अब आगामी 27 मार्च से फिरोजपुर से शुक्रवार व रविवार को सुबह 6 बजे चलेगी और यह गाड़ी फरीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, मानसा, जाखल, टोहाना, जींद, रोहतक पर रुकती हुई दोपहर 12.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इसके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह टे्रन अपने पुराने समय शाम 4.20 बजे चलते हुए रात 10.45 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!