Edited By Vatika,Updated: 23 Dec, 2019 10:54 AM
कर्ज से परेशान आज गांव पिंडी ढिलवां के एक &8 वर्षीय किसान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार किसान मेजर सिंह उर्फ राज सिंह पुत्र निरंजन सिंह ने अपने ही खेत में पेड़ के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
लौंगोवाल(वशिष्ठ): कर्ज से परेशान आज गांव पिंडी ढिलवां के एक &8 वर्षीय किसान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार किसान मेजर सिंह उर्फ राज सिंह पुत्र निरंजन सिंह ने अपने ही खेत में पेड़ के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
मेजर सिंह आज प्रात:काल अपने घर से गया था। जब वह 11 बजे तक घर वापस न आया तो पारिवारिक सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत जाकर देखा तो उक्त किसान ने पेड़ के साथ फंदा लगाया हुआ था। मृतक के चाचा जीत सिंह ने बताया कि मृतक मेजर सिंह के पास केवल डेढ़ एकड़ जमीन थी और उसके सिर 12 लाख के करीब सरकारी और गैर सरकारी कर्ज था। मेजर सिंह का नाम कर्ज माफी वाली सूची में नहीं आया था।
उसके परिवार में उसकी शादी करने योग्य बेटी तथा एक पुत्र है। पूर्व सरपंच निशान सिंह, बलविन्द्र सिंह ढिल्लों और प्रीतम सिंह ढिल्लों ने बताया कि कर्ज कारण और लड़की के विवाह को लेकर वह अक्सर परेशान रहता था और इसी कारण ही उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गांव के लोगों ने उक्त किसान का कर्ज माफ करने तथा परिवार को आॢथक सहायता दिए जाने की मांग की है।