Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 03:54 PM
जिला पुलिस प्रमुख डा. केतन बलिराम पाटिल के दिशा-निर्देशानुसार नशों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत थाना सदर फाजिल्का की पुलिस ने आज एक स्कूटर सवार महिला को 20 ग्राम हैरोइन के साथ काबू किया है।
फाजिल्का (नागपाल): जिला पुलिस प्रमुख डा. केतन बलिराम पाटिल के दिशा-निर्देशानुसार नशों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत थाना सदर फाजिल्का की पुलिस ने आज एक स्कूटर सवार महिला को 20 ग्राम हैरोइन के साथ काबू किया है।
जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी लेख राज ने बताया कि पुलिस दल ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच हेतु फाजिल्का- अबोहर मार्ग पर नाकेबंदी की हुई थी कि गांव शहतीर वाला के मोड़ पर एक महिला को मैस्टरो स्कूटर पर अबोहर की ओर से आते देखा। पुलिस ने जब महिला के स्कूटर की डिग्गी चैक की तो उसमें 20 ग्राम हैरोइन मिली। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रुपए है। महिला के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है।