भ्रूण मिलने पर फैली सनसनी

Edited By Vatika,Updated: 15 Aug, 2019 11:52 AM

faridkot hindi news

नैशनल हाईवे-15 पर स्थित मार्कीट कमेटी के पास झोंपडिय़ों के निकट एक भ्रूण मिलने पर सनसनी फैल गई। जिस मासूम ने जन्म लेकर दुनिया का आनंद उठाना था,

गिद्दड़बाहा(संध्या): नैशनल हाईवे-15 पर स्थित मार्कीट कमेटी के पास झोंपडिय़ों के निकट एक भ्रूण मिलने पर सनसनी फैल गई। जिस मासूम ने जन्म लेकर दुनिया का आनंद उठाना था, वह जन्म से पहले ही आंखें मूंद कर दुनिया से चला गया। झोंपड़ी में रहने वाले भोला राम पुत्र गोपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे कुत्ता एक मासूम का भ्रूण उठाकर ले जा रहा था। उसने कुत्ते के मुंह में से भ्रूण निकालकर घास पर रख दिया।

ऐसा लगता था कि कुत्ता भ्रूण को जानबूझकर झोंपडिय़ों के पास लेकर आया था क्योंकि उसने आराम से भ्रूण को भोला राम के हवाले कर दिया। भोला राम ने मार्कीट कमेटी के कर्मचारी प्रेम कुमार को बताया तो मौके पर पुलिस को सूचित कर भ्रूण को स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया ताकि पता चल सके कि भ्रूण लड़का है कि लड़की व यह कितने माह का है।

पुलिस ने बताया कि झोंपडिय़ों व आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। सिविल अस्पताल में एमरजैंसी में मौजूद डा. राजीव जैन ने बताया कि उक्त भ्रूण को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा जाएगा, अगर कोई भी उक्त भ्रूण का क्लेम करने नहीं आता तो 72 घंटे के बाद भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!