पति की मौत के कुछ घंटों बाद पत्नी ने भी छोड़ी दुनिया, छाया मातम

Edited By Kalash,Updated: 02 Jan, 2025 05:15 PM

wife death after husband

नए साल के पहले दिन ही सामाज सेवी भूपिंदर सिंह की मौत हो गई थी।

बठिंडा : बठिंडा के रहने वाले एक सामाज सेवी की मौत के महज 24 घंटे बाद उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। इस कारण पूरे शहर में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार नए साल के पहले दिन ही सामाज सेवी भूपिंदर सिंह की मौत हो गई थी। इसके अगले ही दिन पति से बिछड़ने के दुख कारण उनकी पत्नी परमिंदर कौर की भी मौत हो गई। 

पता चला है कि भूपिंदर सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। अभी परिवार उनकी मौत के सदमे से उभरा भी नहीं था कि उनकी पत्नी परमिंदर कौर की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उक्त दंपत्ति सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे, जबकि परमिंदर कौर भाजपा महिला मोर्चा की शहरी प्रधान थी। उक्त दम्पति अपने पीछे दो अविवाहित बच्चे एक लड़का एवं एक लड़की छोड़ गए हैं। इसे लेकर शहर में शोक की लहर है। दंपति की मौत पर शहर के विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!