बठिंडा में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, 3 मरीजों की हुई पहचान

Edited By Vatika,Updated: 18 Jan, 2019 12:02 PM

swin flu in bathinda

स्वाइन फ्लू वायरस जोर पकड़ता जा रहा है। भटिंडा में अब तक & मरीजों की पहचान हो चुकी है, जबकि जालंधर में स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

बठिंडा(विजय): स्वाइन फ्लू वायरस जोर पकड़ता जा रहा है। भटिंडा में अब तक & मरीजों की पहचान हो चुकी है, जबकि जालंधर में स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। 

सिविल सर्जन डा. हरि नारायण सिंह अनुसार गांव जेठूके के 50 वर्षीय व्यक्ति को स्वाइन फ्लू हुआ, जिसका राजिंद्रा अस्पताल पटियाला में इलाज चल रहा है। दूसरा मरीज 35 वर्षीय है, जो आकलिया जलाल का रहने वाला है ,जिसका इलाज लुधियाना में चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों की स्थिति में सुधार है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी और वे पूर्ण रूप से स्वस्थ होंगे। परस राम नगर निवासी एक महिला का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन जांच के बाद उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। 

डा. सुनील काटडू अनुसार उक्त वृद्ध महिला को स्पैशल वार्ड में तबदील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उक्त पीड़ित महिला को सांस की शिकायत थी, लेकिन जब उसके टैस्ट व जांच की गई तो स्वाइन फ्लू पाया गया। स्वाइन फ्लू खतरनाक रूप धारण कर रहा है, जिसे छूत की बीमारी भी कहा जाता है। यह एक ऐसा रोग है जो एक से दूसरे इंसान को होता है। डॉक्टर ने बताया कि तेज बुखार, खांसी, जुकाम, छींकें आना, गले में दर्द, सांस लेन में तकलीफ, दस्त व शारीरिक कमजोरी, नाक बहना आदि इसके लक्षण हैं। स्वाइन फ्लू के रोगी को कमजोरी महसूस होने लगती है। जांच के बाद ही यह रोग पकड़ में आता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!