दामाद व ससुराल परिवार में खूनी झड़प

Edited By Mohit,Updated: 03 Dec, 2018 08:51 PM

son in law family in laws family fight bathinda

जिला कचहरी के बाहर दामाद व ससुराल परिवार में हुई लड़ाई दौरान सास-ससुर को गंभीर चोटें लगी। जिसके चलते दामाद व उसके भाई को गिरफ्तार कर इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया गया है।

बठिंडा (स.ह): जिला कचहरी के बाहर दामाद व ससुराल परिवार में हुई लड़ाई दौरान सास-ससुर को गंभीर चोटें लगी। जिसके चलते दामाद व उसके भाई को गिरफ्तार कर इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार अरुण कुमार निवासी धोबीआना बठिंडा का अपनी पत्नी रिंपी के साथ तलाक का मामला कचहरी में चल रहा है। इससे पहले दोनो परिवारों में लड़ाई-झगड़े होना सुभाविक है। गत दिन अरुण कुमार की अपने ससुराल परिवार के साथ फोन पर बातचीत हुई तो कहा सुनी हुई। इस दौरान दोनो पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने के लिए आज की तिथि, समय व जगह कचहरी चौंक बठिंडा निश्चित किया गया। निश्चित समय पर दोनो पक्ष कचहरी चौंक में पहुंच गई। मौके पर अरुण कुमार, उसका भाई सुखदेव कुमार व कुछ अन्य व्यक्ति पहुंच गए। 

जबकि दूसरी तरफ अरुण कुमार का ससुर पप्पा सिंह, सास रानी कौर, साला आदि व्यक्ति पहुंचे। जिनके आते ही अरुण कुमार व सुखदेव कुमार  हमलावर हो गए, जिनके पास कृपान व लाठियां थी। लड़ाई दौरान सास-ससुर बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि साले व एक अन्य व्यक्ति को भी चोटे लगी। जब यहां लड़ाई हो रही थी तो दर्शकों ने बीच में आने की हिम्मत नहीं की लेकिन सिविल वर्दी में गुजर रहे एक पुलिस कर्मी ने दलेरी दिखाते कृपान वाले को घेर लिया। अंत उससे कृपान छीन ली, जिससे पप्पा सिंह व रानी कौर की जान बच सकी। इसी दौरान सूचना मिलते ही कचहरी पुलिस चौंकी के कमियों ने मौके पर पहुंचकर अरुण कुमार व सुखदेव कुमार को काबू कर लिया। 

दूसरी तरफ जख्मी पप्पा सिंह, रानी कौर व अन्य को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। मामले की पुष्टी कहते थाना सिविल लाईन के प्रभारी रछपाल सिंह ने बताया कि दोनो भाईयों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनो पक्ष समय व तिथि निश्चित कर लडऩे के लिए यहां आए थे। वह मामले की गहराई से जांच कर रहे है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!