Edited By swetha,Updated: 16 Oct, 2018 09:16 AM
गांव शेखपुरा में एक किसान के घर चोर दिन-दिहाड़े लाखों रुपए के गहने व कीमती सामान चोरी कर ले गए। किसान मलकीत सिंह ने जानकारी देते बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ तलवंडी साबो गया था, जब वह वापस घर पहुंचा तोदेखा घर में सामान बिखरा हुआ था।
तलवंडी साबो (मुनीश): गांव शेखपुरा में एक किसान के घर चोर दिन-दिहाड़े लाखों रुपए के गहने व कीमती सामान चोरी कर ले गए। किसान मलकीत सिंह ने जानकारी देते बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ तलवंडी साबो गया था, जब वह वापस घर पहुंचा तोदेखा घर में सामान बिखरा हुआ था। जब उसने देखा तो पेटी से सोने के गहने, मोबाइल, नकदी गायब थी, जिसकी कीमत अढ़ाई लाख रुपए है। चोरी की जानकारी तुरंत तलवंडी साबो पुलिस को दी गई।