Edited By Mohit,Updated: 20 Aug, 2019 06:25 PM
खेत में मोटर चलाते समय करंट लगने से हादसे का शिकार हुए नौजवान की मौत हो जाने का समाचार मिला है।
बुढलाडा (बांसल): खेत में मोटर चलाते समय करंट लगने से हादसे का शिकार हुए नौजवान की मौत हो जाने का समाचार मिला है। एकत्रित जानकारी अनुसार गांव गुरने कलां का किसान सतिगुर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह उम्र 30 साल जैसे ही खेत में मोटर चलाने लगा तो अचानक करंट की लपेट में आ गया। जिसको तुरंत सिविल अस्पताल बुढलाडा लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृतक ऐलान दिया।
मृतक अपने पीछे बृध माता व पत्नी, एक बेटी एक साल की छोड गया है। इसकी दुखदाई मौत पर ग्राम पंचायत और भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के ब्लाक वित्त सचिव दर्शन सिंह गुरने कलां और सरपंच परमजीत कौर, पंच अमरीक सिंह, हरजीत सिंह, प्रषोतम सिंह, पूर्व सरपंच जगतार सिंह, जीत सिंह ने दुख का प्रगटावा करते मृतक किसान के परिवार के लिए सहायता की मांग की गई है।