Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Jan, 2020 12:43 PM
गांव मुहाला में खेत में बनी मोटर पर रहते व्यक्ति की डूंमवाली रजबाहे में गिरने से मौत हो गई।
संगत मंडी(मनजीत): गांव मुहाला में खेत में बनी मोटर पर रहते व्यक्ति की डूंमवाली रजबाहे में गिरने से मौत हो गई।
पुलिस चौंकी जस्सी बागवाली के इंचार्ज बलतेज सिंह ने जानकारी देते बताया कि सोहन सिंह (50) वासी ढाबा (राजस्थान) हाल अबाद मुहाला में गांव के किसान तेजा सिंह पुत्र मिट्ठा की खेत में रजबाहे निकट बनी मोटर पर रहता था। गत रात सोहन सिंह रजबाहे की तरफ गया जहां उसका पैर फिसलने से वह उसमें गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सरकारी सिविल अस्पताल में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक सोहन सिंह के परिवारिक सदस्य संदीप सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई की गई है।